Sunday, May 19, 2024

Swag & Style

जब फैंस ने कहा भारती नोरा फतेही से भी सुंदर

पंजाबी पलटन नेटवर्क | November 18, 2021 03:01 PM

कॉमेडियन भारती ने अपना 15 किलो वजन कम किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें भारती सिंह को पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। इन तस्वीरों में भारती का वेट लॉस देख हर कोई हैरान है। वह काफी समय से वेट लॉस जर्नी की वजह से चर्चाओं में बनी हुई हैं। 

 भारती सिंह ने अपने ऑफिशियल इंटाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में भारती अपने लविंग हसबैंड हर्ष लिंबाचिया को साथ नजर आ रही हैं। इन दोनों तस्वीरों में भारती और हर्ष खूबसूरत कपल की तरह पोज दे रहे हैं। पहली तस्वीर में दोनों कैमरे की तरफ देख रहे हैं और दूसरी तस्वीर में भारती और हर्ष एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं।

 तस्वीरों के साथ भारती सिंह ने एक प्यारा कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा है, ‘एक साथ मजबूत।’ भारती और हर्ष की इन तस्वीरों को फैंस से लेकर सेलेब्स तक खूब पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में फैंस भारती सिंह का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हैरान रह गए हैं। कई लोगों ने भारती की तारीफ की है तो कुछ लोगों ने भारती से पूछा है कि उन्होंने अपने आप को इतना फिट कैसा बनाया है? इस दौरान एक फैन ने भारती सिंह को नोरा फतेही से भी ज्यादा सुंदर बताया है। भारती सिंह की इन तस्वीरों पर ऐसे कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।

Have something to say? Post your comment