Wednesday, February 11, 2026

Blogvani

गिप्पी ग्रेवाल और निम्रत खैरा की नई पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की रिलीज़ डेट हुई तय

Punjabi Paltan Network | December 20, 2025 11:14 PM

पंजाबी सिनेमा के सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल और लोकप्रिय अभिनेत्री निम्रत खैरा एक बार फिर साथ नज़र आने वाले हैं। दोनों की नई पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

गिप्पी ग्रेवाल ने फिल्म के शूटिंग सेट से एक खास झलक शेयर करते हुए इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया। सामने आई तस्वीर में गिप्पी ग्रेवाल और निम्रत खैरा दोनों ही कुलचे खाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो फिल्म के हल्के-फुल्के और देसी अंदाज़ की झलक देता है।

न्यू ईयर 2026 में रिलीज़ होने जा रही यह फिल्म दर्शकों के लिए खास मानी जा रही है। ‘वियाह करतारे दा’ को लेकर फैंस में पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म से जुड़ी इस पहली झलक ने सोशल मीडिया पर भी काफी सुर्खियां बटोर ली हैं।

अब दर्शक बेसब्री से इस रोमांटिक और पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर पंजाबी फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment