Wednesday, February 11, 2026

Blogvani

सोनू सूद ने उठाया बड़ा सवाल: बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन की मांग, देशभर में छिड़ी बहस

Punjabi Paltan Network | December 20, 2025 11:08 PM

बॉलीवुड अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद ने एक बार फिर सामाजिक मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है। इस बार उन्होंने भारत में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। सोनू सूद ने भारत सरकार से अपील की है कि वह इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करे, ठीक वैसे ही जैसे ऑस्ट्रेलिया ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने का फैसला किया है।

सोनू सूद ने अपने बयान में कहा,

“जैसे ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगा दी है, वैसे ही अब भारत को भी इस दिशा में सोचना चाहिए।”

उन्होंने तर्क दिया कि सोशल मीडिया से दूरी बच्चों को असली बचपन जीने, मजबूत पारिवारिक रिश्ते बनाने और स्क्रीन की लत से बाहर निकलने में मदद कर सकती है।

सोनू सूद का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और देशभर में एक नई बहस छेड़ दी है।

जहाँ एक ओर कई लोग इस पहल की सराहना कर रहे हैं और मानते हैं कि बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य के लिए यह कदम ज़रूरी है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों का कहना है कि पूरी तरह बैन लगाने की बजाय बच्चों को सही डिजिटल गाइडेंस और एजुकेशन देना अधिक व्यावहारिक समाधान हो सकता है।

फिलहाल यह मुद्दा सोशल मीडिया से लेकर पेरेंट्स, शिक्षाविदों और नीति निर्माताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि सरकार इस दिशा में क्या रुख अपनाती है।

Have something to say? Post your comment