Sunday, May 19, 2024

Blogvani

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक नीरू बाजवा से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

पंजाबी पलटन नेटवर्क | September 11, 2021 03:12 PM

 नीरू बाजवा ने कुछ दिन पहले ही अपने हॉलीवुड डैब्यू की खबर दी थी। और अब ताजा जानकारी दी है कि हॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए उनकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। और वह एक नई उड़ान भरने को तैयार हैं। अब उनके नाम के साथ सिर्फ पॉलीवुड और बॉलीवुड नहीं हॉलीवुड भी जुड़ेगा। पिछले 17 सालों से पॉलीवुड का अहम हिस्सा बनीं रही नीरू बाजवा का यह सफर काफी दिलचस्प है।

  •  बतौर बैकराउंड डांसर की शुरुआत

लोग यही मानते हैं कि उनका डैब्यू 1998 में बॉलीवुड फिल्म मैं सोलह बरस की से हुआ था लेकिन वह सबसे पहले स्क्रीन पर बैकराउंड डांसर के रूप में नजर आई थी। चौदह साल की उम्र में 1996 में वह बेकाबू गाने में बैकराउंड डासंर के रूप में नजर आई थी।

 
  • असली नाम अशवीर कौर नीरू बाजवा

इनका असली नाम अशवीर कौर बाजवा है। पेरेंट्स उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे। लेकिन नीरू ने बचपन से ही बॉलीवुड क्वीन बनने का सपना देखा था। नीरू बाजवा कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं जैसे फूंक-2, प्रिंस, स्पेशल 26, मिले न मिले हम तुम। लेकिन वह खुद मानती हैं कि बॉलीवुड उनके लिए नहीं है।  

 

  • सुपरहिट रही दिलजीत दोसांझ के साथ
 उन्होंने पंजाबी फिल्मों में कदम 2004 में असां नूं मान वतनां दा फिल्म से रखा था। इस फिल्म में इनका नाम नीरू था। लेकिन उनकी सबसे हिट जोड़ी दिलजीत दोसांझ के साथ रही। 

  • अमित साध के साथ सगाई की चर्चा
 नीरू ने हिंदी सीरियल असित्त्व एक प्रेम कथा से 2003 में टीवी डैब्यू किया और बाद में कई और टीवी सीरियल्स में भी काम किया। नच बल्लिए रियलटी शो में वह अमित साध के साथ नजर आई। दोनों की सगाई होने की भी खबरें थी।

 

  • टैटू की वजह से फंसी विवाद में

एक बार नीरू बाजवा ने हाथ पर गुरबानी से जुड़ा टैटू बनवा लिया था। जिसके लिए उन्हें लिखित माफी मांगनी पड़ी थी।   

  • डायरेक्टर और प्रोडय़ूसर भी

नीरू बाजवा एक डायरेक्टर और प्रोडय़ूसर भी हैं। बतौर डायरेक्टर उनकी पहली फिल्म सरगी थी और उनका प्रोडक्शन हाउस मुंडा ही चाहीदा जैसी कई मूवीज बना चुका है।

 

 तीन बेटियों के जन्म के बाद उनके ब्रेक लेने के कयास लगते रहे लेकिन नीरू कभी रुकी नहीं और हर बार पहले से बेहतर होकर लौटी। आज भी वह पॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस में से एक हैं। कोका, ब्यूटीफुल बिल्लो जैसी उनकी कई पंजाबी फिल्मों का दर्शकों को इंतजार है।  हॉलीवुड में उनका नया किरदार कैसा होगा इस बारे में अभी जानकारी उपलब्ध नहीं। लेकिन फैंस को उनके इस नए अवतार का इंतजार रहेगा।

Have something to say? Post your comment