Sunday, May 19, 2024

Blogvani

हॉकी पर बनी पंजाबी फिल्में और उन्हें मिले अवॉर्ड जानिए

प्रियंका चोपड़ा | August 05, 2021 02:29 PM

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अब तक हॉकी पर कई फिल्में बन चुकी हैं। और हॉकी की रील लाइफ पर बनीं हर फिल्म में मेडल हीरो जीत ही लेता है। लेकिन इस बार रियल लाइफ में ऑलंपिक्स में ब्रॉन्ज़ मेडल जीत के इंडियन हॉकी टीम ने कमाल कर दिखाया है । पंजाबी फिल्मों की बात करें तो हॉकी हर किसी फिल्म से जुड़ी रहती है। किसी में हीरो कॉलेज में हॉकी खेलता है, तो किसी में हीरो का पिता हॉकी की कोचिंग देता है। हॉकी को अलग अलग अंदाज में पंजाबी फिल्मों में दिखाया गया है। इनमें सबसे ऊपर नाम है एमी विर्क की फिल्म हरजीता। इसके अलावा रंजीत बावा की फिल्म खिदो कुंडी भी हॉकी पर ही आधारित है। इन दो फिल्मों के अलावा कई पंजाबी फिल्में हैं जिनमें हॉकी की झलक दिखती है। 

हरजीता को मिला था नेशनल अवॉर्ड

डायरेक्टर विजय कुमार की हरजीता को ऑडियंस ने तो पसंद किया था, साथ ही इस फिल्म को दो नेशनल अवॉर्ड भी मिले थे। पहला था बेस्ट पंजाबी फीचर फिल्म का, और दूसरा बेस्ट चाइल्ड एक्टर का नेशनल अवॉर्ड। फिल्म में एमी विर्क ने इंडियन जूनियर हॉकी टीम वर्ल्डन कप विनर के कैपटन हरजीत सिंह तुल्ली की भूमिका निभाई थी। फिल्म के लिए एमी विर्क ने कड़ी मेहनत करके एथलीट की बॉडी बनाई थी। उस दौरान वह अपने घर भी नहीं जाते थे, क्योंकि एमी ने अपना वजन काफी कम कर लिया था, और एमी को डर था कि अगर उनके माता-पिता ने उन्हें ऐसी बॉडी में देखा तो घबरा जाएंगे। खैर हरजीता फिल्म में हॉकी के मैच डायरेक्टर विजय कुमार अरोड़ा ने काफी एंट्रस्टिंग स्टाइल से दिखाए थे।

खिदो खुंडी

साल 2018 में अप्रैल महीने में रिलीज हुई थी रंजीत बावा की हॉकी पर बनी फिल्म खिदो कुंडी। इस फिल्म की भी पूरी कहानी हॉकी के आसपास ही घूमती थी। फिल्म में मावन विज और रंजीत बावा का हॉकी के प्रति लगाव दिखाया गया है। और इस फिल्म में मैच अंग्रेजो की टीम के साथ होता है। फिल्म के लिए रंजीत बावा ने हॉकी प्लेयर्स से ट्रेनिंग ली थी।

 

इन फिल्मों में दिखी हॉकी की झलक

  • जी आया नूं फिल्म में दीप ढिल्लों अपने कॉलेज के हॉकी की टीम के कोच दिखाए हैं, और फिल्म में हॉकी खेलते भी दिखे हैं।
  • मेल करादे रब्बा में जिमी शेरगिल हॉकी खेलते कम और हॉकी से एक्शन करते ज्यादा दिखे हैं। पूरी फिल्म में जिमी के हाथों में हॉकी की स्टिक हमेशा दिखी है।
  • वापसी फिल्म में हरीश वर्मा हॉकी प्लेयर दिखाया गया फिल्म में, और नेशनल टीम में एंट्री लेना ही उसका अहम मकसद रहा।

Have something to say? Post your comment