Wednesday, February 11, 2026

Flash Back

Border 2: देशभक्ति के रंग में रंगी स्टारकास्ट

Punjabi Paltan Network | December 17, 2025 12:28 AM

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म से दिलजीत दोसांझ का पहला लुक सामने आ चुका है, जिसमें वह फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों के दमदार किरदार में नजर आएंगे। उनका यह अवतार देशभक्ति और साहस की भावना से भरपूर दिखाई देता है।

फिल्म में वरुण धवन भारतीय सेना के जांबाज़ अधिकारी मेजर होशियार सिंह दहिया की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जबकि सनी देओल एक बार फिर अपने प्रतिष्ठित किरदार मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी के रूप में वापसी कर रहे हैं, जिसे लेकर फैंस में खासा उत्साह है।

वहीं, फिल्म की लीड एक्ट्रेस के तौर पर सोनम बाजवा भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। पहली बार इस तरह की देशभक्ति फिल्म में सोनम की मौजूदगी दर्शकों के लिए एक नया और दिलचस्प अनुभव साबित हो सकती है।

‘बॉर्डर 2’ न सिर्फ़ 1971 के युद्ध के जज़्बे को फिर से बड़े पर्दे पर उतारेगी, बल्कि नए कलाकारों और दमदार अभिनय के साथ एक नई पीढ़ी को देश की वीर गाथाओं से जोड़ने का काम भी करेगी।

Have something to say? Post your comment