Sunday, May 19, 2024

News

Big ‌‌Boss OTT का पंजाबी कनेक्शन

प्रियंका चोपड़ा | August 20, 2021 05:09 PM

बिग बॉस ओटीटी वूट पर शुरू हो चुका है। और इस बार बिग बॉस में पंजाबी कनेक्शन काफी ज्यादा दिख रहा है। इनमें पंजाब से गए कंटेस्टंट के नाम शामिल हैं, शो पर गाए जाने वाले पंजाबी गीत शामिल हैं और कई बार कंटेस्टंट्स की बातचीत पंजाबी में होती दिख रही है। इस शो को पहली बार करण जोहर होस्ट कर रहे हैं।  

पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा

सबसे पहली कड़ी है पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलपर सिंगर मिलिंद गाबा जो कटेस्टंट बनकर शो पर आए हैं। मिलिंद- मैं तेरी हो गई आं, सोहनेया, यार मोड़ दो, मैं इतनी सुंदर हूं, जैसे कोई देख नहीं रहा, जैसे कई सूपरहिट सॉन्ग दे चुके हैं। हाल ही में आई सरदार का ग्रैंडसन फिल्म में भी अर्जुन कपूर के लिए मैं तेरी हो गई हां  सॉन्ग गाया। और अब करण जोहर और सलमान खान से मिलने की चाहत मिलिंद को बिग बॉस ओटीटी पर ले आई है। अब तक का मिलिंद का सफर इस शो पर अच्छा चलता दिख रहा है।   

नेहा भसीन का बाजरे दा सिट्‌टा

अब बारी आती है सिंगर नेहा भसीन की, नेहा भसीन बॉलीवुड में कई हिट नंबर दे चुकी हैं। और पंजाबी लोकगीतों को अलग स्टाइल में गाने के लिए मश्हूर हैं। उन्होंने लॉन्ग ग्वाचा, चिट्‌टा कुक्कड़, मेरी जुत्ती, बाजरे दा सिट्‌टा जैसे कई लोकगीतों को एक अलग स्टाइल में गाया है और ऑडियंस को उनका स्टाइल काफी पसंद भी आया। हाल ही में शो पर उन्होंने बाजरे दा सिट्‌टा सॉन्ग गाया और ऑडियंस ने सोशल मीडिया पर नेहा की काफी वाहवाही भी की।

कंट्रोवर्सी और मूज़

बिग बॉस ओटीटी पर मूज़ का नाम आजकल बड़ा चल रहा है। वजह उनका बिंदास नेचर। असल में मूज़ का नाम मुस्कान जटाना है, वे खुद को एक रिबेल बोलने वाली बेबाक और बिंदास लड़की हैं। 20 साल की मूज एक सोशल इंफ्लूएंसर हैं, और कुछ सालों पहले इनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसके पीछे बहुत ही कंट्रोवर्सी हुई थी। मूज़ शो पर हर चीज़ पर बिना कुछ सोचे समझे बोल देती है। यही वजह है कि वह बहुत से कंटेस्टंट कि निगाहों में खटक रही है। उनका बोल्ड शब्दों का इस्तेमाल करना, कई कंटेस्टंट को पसंद नहीं आ रहा। साथ ही उन्होंने अपने सेक्शुएलिटी को लेकर भी बेबाक होकर शो में बातें की हैं।  देखते हैं उनका सफर कहां तक और कैसा रहता है। 

Have something to say? Post your comment